समस्तीपुर :- बिहार क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर निवासी उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र एवं क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के पुत्र युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन भारतीय टीम के पुरुष अंडर-19 एक दिवसीय चैलेंजर ट्रॉफी MENS UNDER-19 ONE DAY CHALLENGER TROPHY के लिए किया गया है। वैभव सूर्यवंशी इंडिया-बी की ओर से खेलेंगे।
MENS UNDER-19 ONE DAY CHALLENGER TROPHY टूर्नामेंट तीन नवंबर से 9 नवंबर तक गुवाहाटी में आयोजित किया जायेगा। वैभव सूर्यवंशी का हाल में संपन्न वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने पांच मैचों में कुल 393 रन बनाये हैं। एक शतक और तीन अर्धशतक जमाये हैं।
वैभव का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर 139 रन रहा है। इस टूर्नामेंट में बिहार टीम को पांच मैचों में से 2 में जीत और पांच मैचों में हार मिली थी। इस टूर्नामेंट में किये बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें बिहार अंडर-23 मेंस टीम के लिए चुना गया। वर्तमान समय में बेंगलुरु में मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेल रहे हैं।
MENS UNDER-19 ONE DAY CHALLENGER TROPHY के मुकाबले गुवाहाटी में खेले जायेंगे। पहले दिन यानी 3 नवंबर को इंडिया-ए बनाम इंडिया-बी और इंडिया-सी बनाम इंडिया-डी का मैच होगा। पांच नवंबर को इंडिया-सी बनाम इंडिया-बी और इंडिया-ए बनाम इंडिया-डी मैच होगा। सात नवंबर को इंडिया-डी बनाम इंडिया-बी और इंडिया-ए बनाम इंडिया-सी मैच होगा। नौ नवंबर को फाइनल मुकाबला और तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जायेगा।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…