समस्तीपुर/ दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसेखू गांव में मंगलवार की शाम ससुराल आए एक युवक ने आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी । मृतक युवक की पहचान जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राजेश सदा (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर दलसिंहसराय थाने में एक यूडी केस दर्ज की गई है।
मृतक युवक के ससुर दुखन सदा ने बताया कि उसका दामाद राजेश पंजाब में रहता था। 10 दिन पूर्व ही वह प्रदेश से लौटा था तब से अपने ससुराल में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच कमाने खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका दामाद गुस्से में घर से निकला था, जो शाम तक नहीं लौटा। शाम में हल्ला हुआ कि बगीचा में एक शव आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से उनका दामाद राजेश का शव लटक रहा है, और उसकी मौत हो चुकी है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने दलसिंहसराय थाने को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आम के पेड़ से युवक का शव उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने बगीचे में जाकर आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज की गई है। हालांकि मृतक के परिवार वाले अभी नहीं आए हैं। वैसे मामले की जांच की जा रही है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…