Samastipur

ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद होने पर आम के पेड़ से लटककर दे दी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसेखू गांव में मंगलवार की शाम ससुराल आए एक युवक ने आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी । मृतक युवक की पहचान जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी राजेश सदा (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर दलसिंहसराय थाने में एक यूडी केस दर्ज की गई है।

मृतक युवक के ससुर दुखन सदा ने बताया कि उसका दामाद राजेश पंजाब में रहता था। 10 दिन पूर्व ही वह प्रदेश से लौटा था तब से अपने ससुराल में ही रह रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह पति-पत्नी के बीच कमाने खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका दामाद गुस्से में घर से निकला था, जो शाम तक नहीं लौटा। शाम में हल्ला हुआ कि बगीचा में एक शव आम के पेड़ से लटका हुआ है। जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि आम के पेड़ से उनका दामाद राजेश का शव लटक रहा है, और उसकी मौत हो चुकी है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने दलसिंहसराय थाने को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आम के पेड़ से युवक का शव उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

बाइट :

दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद युवक ने बगीचे में जाकर आम के पेड़ से लटक कर जान दे दी है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक यूडी केस दर्ज की गई है। हालांकि मृतक के परिवार वाले अभी नहीं आए हैं। वैसे मामले की जांच की जा रही है। ‌

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

3 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

3 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

3 घंटे ago