समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर निवासी उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र एवं क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के पुत्र वैभव सूर्यवंशी का बिहार अंडर-19 वीनू मांकर ट्रॉफी के लिए चुने जाने को लेकर जिले में हर्ष का माहौल है। सोमवार को वैभव बिहार के 15 सदस्य टीम के साथ पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जहां 12 अक्टूबर को असम के साथ वनडे मैच की शुरुआत करेंगे। अंडर-19 में चयन के साथ ही वैभव के लिए आईपीएल और देश के लिए खेलने का दरवाजा खुल गया है।
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजय सूर्यवंशी भी अपने समय के नामी क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति अभिरुचि रही है। इसको लेकर वह 7 वर्षों से गहन अभ्यास कर रहा था। पिछले सीजन में बड़ी टीमों के खिलाफ 48 शतक और तीन दोहरा शतक लगाकर अपने बल्लेबाजी का लोहा पुर बिहार में मानव चुका है। अंडर-16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट में वैभव ने शानदार दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड कायम किया।
फिर अंडर-19 में भी अपनी बल्लेबाजी से पूरे बिहार के क्रिकेट प्रेमी का मन मोह लिया। फिर आया सीनियर डिवीजन अंडर डिस्ट्रिक्ट का मैच, इस टूर्नामेंट में बिहार के सारे सीनियर स्टेट और रणजी प्लेयर्स खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में वैभव ने लीग और सुपर लीग मिलकर पूरे बिहार में सबसे ज्यादा रन बनाए। इसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाया। बिहार के सलेक्टर वैभव से काफी प्रभावित है। उन्होंने अंडर-19 में वैभव का चुनाव कर वैभव के लिए सफलता के दरवाजे खोल दिए हैं। पूरे बिहार के क्रिकेटर वैभव की बल्लेबाजी देखकर एक स्वर में कह रहे हैं की बहुत जल्द वैभव आईपीएल और देश के लिए क्रिकेट खेलेगा।
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…