Samastipur

समस्तीपुर के ट्री-बॉय कन्हैया को पटना में ‘राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान’ से किया गया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभूतिपुर पूरब निवासी ग्लोबल एन्वाइरन्मेंट क्लाइमेट चेंज लीडर पर्यावरण का युवा क्रांतिकारी सह ट्री-बॉय कन्हैया को राजधानी पटना में पीपल नीम तुलसी अभियान के तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज गोवर्द्धन पीठ के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं स्वतंत्र पत्रकार छत्रपति यादव रहे और अध्यक्षता पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक सह अध्यक्षता डॉ धर्मेंद्र कुमार ने की। मुजफ्फरपुर के सुनील कुमार एवं अनीता कुमारी ने नाटक एवं पर्यावरण गीत के माध्यम से प्रांगण का पर्यावरणमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंकराचार्य ने पर्यावरण प्रदूषण को दूर बचाने व पेड़ बचाने का आवाह्न किया।

विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री सुधा वर्गीज, डाॅ. ओपी चौधरी, सुरेश शर्मा, संजय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। बतातें चलें कि समस्तीपुर के कन्हैया जन्मदिन, शादी, शादी की सालगिरह या किसी शुभ अवसर पर पौधा लगाने का संस्कार विकसित करने में लगे हैं। जितेंद्र कुमार (पर्यावरणविद्), संतोष निराला, राघवेन्द्र कुमार, राजपाल समेत अन्य ने कन्हैया को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

12 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

13 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

22 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

24 घंटे ago