Samastipur

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का धरना छठे दिन भी जारी, मांगों को लेकर कर रही है नारेबाजी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर प्रखंड की सेविका सहायिका अपनी पांच सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए बीते 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई है। आज बुधवार को हड़ताल का छठा दिन रहा। सभी सेविका सहायका द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी है। प्रखंड अध्यक्ष अनिता कुमारी, कोषाध्यक्ष सुजाता राय, प्रखंड सचिव रंजू कुमारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन की जा रही है।

धरना-प्रदर्शन कर रही सेविका-सहायिका ने बताया सरकार हमलोगों के साथ अन्याय कर रही है। सरकार हमलोगों से अपने विभाग के अलावे अन्य विभाग का भी काम करवा रही है परन्तु उचित मजदूरी नहीं दे रही है। सेविका-सहायिकाओं ने बताया हमलोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले। जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल जाता है तब तक सेविकाओं को 25 हजार तथा सहायिकाओं को 18 हजार रुपए प्रति माह का मानदेय दे। इसके अलावे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान सुनिश्चित कर सेविका सहायकों का कार्य अवधि 8 घंटा निर्धारित करे। सेवानिवृत्ति के पश्चात 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन अथवा एक मुश्त 10 लाख की आर्थिक सहायता एवं स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना आदि हमारी मांग में शामिल है।

धरना प्रदर्शन में रेणु कुमारी, विभा कुमारी, संजीता कुमारी, रेखा तेतखे, सीमा कुमारी, उषा कुमारी, सुचिता कुमारी, राधा देवी, ममता कुमारी, पूजा, तारा कुमारी, देरवती देवी, मंजू रानी, किरण कुमारी देवी, पूनम कुमारी सिन्हा समेत अन्य सेविका सहायिका शामिल रही।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago