Bihar

पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन; चप्पे-चप्पे की तलाशी

बिहार की राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पटना जंक्शन को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है। स्टेशन परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। डॉग और बम स्क्वॉयड मौके पर मौजूद है।

रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। पटना जंक्शन पर मौजूद यात्री भी इतनी कड़ी सुरक्षा को देखकर सकते में आ गए हैं। धमकी भरा फोन करने वाले के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पटना के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे खबर मिली कि पटना जंक्शन पर बम रखा हुआ है। इसके बाद पटना पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। बम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। साथ ही एटीएस को भी सूचना दे दी गई है। पूरी टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है।

पुलिस का कहना है कि संभावना जताई जा रही है कि किसी ने शरारत करते हुए पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल किया हो। फिर भी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

20 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago