Samastipur

समस्तीपुर के शशि भूषण बने भारतीय कुश्ती टीम के कोच, भारतीय टीम के साथ जाएंगे चीन…

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए भारत के 18 पहलवान शनिवार को चार से सात अक्टूबर तक होने वाले कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने चीन के हेंजगो के लिए रवाना हो गई है। इस टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में पटोरी के शशिभूषण प्रसाद को शामिल किया गया है। एशियाई खेलों के लिए कुश्ती के इतिहास में बिहार का पहला कुश्ती मुख्य कोच के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व का अवसर मिलने पर क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। पटोरी प्रखंड के प्यारेपुर निवासी रामनाथ राय के पुत्र शशि भूषण प्रसाद वायु सेवा में वारंट ऑफिसर के रूप में दिल्ली में कार्यरत हैं।

इससे पूर्व भी शशि भूषण ने कोच के रूप में भारतीय टीम को कई पदक दिला चुके हैं। शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि ग्रीको रोमन शैली के लिए भारतीय कुश्ती टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इस टीम में कुश्ती में एशियाई स्वर्ण पदक विजेता 87 किलोग्राम वर्ग में सुनील कुमार, 67 किलोग्राम में सीनियर एशियाई पदक विजेता नीरज, 60 किलोग्राम में ज्ञानेंद्र, 77 किलोग्राम में विश्व रैंकिंग पदक विजेता विकास, 130 किलोग्राम में 10 बार के नेशनल चैंपियन नवीन भी शामिल हैं।

भारतीय टीम 06 ग्रीको रोमन, 06 फ्री स्टाइल एवं 06 महिला पहलवान सहित कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया है। फ्री स्टाइल में बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, अमन, सुमित, यश एवं विक्की, महिला में विश्व पदक विजेता एंटी, राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता पूजा गेहलोत,मंशी, राधिका, ओलंपियन सोनम मलिक एवं किरण आदि शामिल हैं। रवाना होने से एक दिन पूर्व ही शुक्रवार को अजरबैजान बाकू से एक महीने के विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद भारत लौटे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले बार 2018 जकार्ता में पहलवानों ने दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक प्राप्त किया था। इस बार पहलवानों से बेहतर करने की उम्मीद किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

29 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago