Samastipur

मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये बगैर भारी-भरकम टैक्स वसूली के खिलाफ समस्तीपुर नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये बगैर भारी-भरकम टैक्स वसूली के खिलाफ भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मालगोदाम चौक से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद नगर निगम कार्यालय के समक्ष पहुंच प्रदर्शन में बदल गया। दो घंटे तक प्रदर्शन के कारण लोगों का कार्यालय में आवागमन बंद रहा। सड़क पर भीड़ लगने के कारण जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्रदर्शन के बाद सभी धरना पर बैठ गये। जिला कमिटी सदस्य जयंत कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की स्थिति दयनीय है। नगर निगम बनने के बाद भी समस्याओं के निराकरण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। जिससे लोगों को नारकीय हाल में रहना पड़ रहा है। उस पर से टैक्स का बोझ प्रशासन डाल रहा है।

वक्ताओं ने निगम क्षेत्र में नाला निर्माण करने, जलनिकासी करने, जलापूर्ति करने, सफाई एवं कूड़ा का उठाव करने, लाईट लगाने, जर्जर सड़क मरम्मत करने, कच्ची सड़क को पक्की बनाने की मांग की। इसके साथ ही कमर्शियल रजिस्ट्रेशन का जुर्माना 5000 एवं डोमेस्टिक रजिस्ट्रेशन का 2000 रूपये वसूली पर रोक लगाने की मांग की। संचालन जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

मौके पर जिला कमिटी सदस्य ललन कुमार, अनील चौधरी, उपेंद्र राय, खुर्शीद खैर, राजकुमार चौधरी, लोकेश कुमार, मनीषा कुमारी, रामचंद्र पासवान, नीलम देवी, दीपक यदुवंशी, नथुनी सदा, अरूण राय, उमेश राय, आरती कुमारी, अशोक कुमार, सोनेलाल पासवान, मो. सगीर, मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। अंत में जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल निगम आयुक्त के नाम 13 सुत्री मांग पत्र महापौर अनिता राम को सौंपा। वहीं मांग पर अविलंब कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

45 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago