Samastipur

समस्तीपुर के प्रभारी DM ने किया शिशु गृह व बाल गृह का निरीक्षण, दिये कई आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर :- विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ममता शिशु गृह दुधपुरा एवं जितवारपुर निजामत के कन्हैया चौक स्थित बालगृह बालक का मंगलवार को प्रभारी डीएम सह डीडीसी अखिलेश कुमार ​सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, डीपीओ आइसीडीएस सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अलका आम्रपाली, डीपीओ शिक्षा विभाग, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया। दोनों संस्थानों में सभी व्यवस्था संतोषप्रद पाई गई।

इस दौरान प्रभारी डीएम ने दोनों ही जगह बच्चों को विभागीय प्रावधानों के अनुरूप पालन-पोषण व उनके उज्जवल भविष्य के लिए सही निर्णय लेने व खासकर उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी डीएम को बताया गया कि ममता शिशु गृह में 0-6 वर्ष तक के बच्चों का आवासन है। वर्तमान में यहां सात बच्चे आवासित हैं। जिसमें तीन विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हैं।

बाल गृह बालक में 6-18 वर्ष के जिला भर के अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित, देख -रेख एवं संरक्षण के जरूरतमंद बालकों को आश्रय प्रदान किया जाता है। यहां बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा, परामर्शन, आवासन व अन्य की सुविधा मुहैया कराई जाती है। वर्तमान में यहां 21 बालक आवासित हैं। जिनमें सात विशेष आवश्यकता वाले बालक आवासित है। मौके पर सौरभ कुमार, अनिपा कुमारी आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

3 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

3 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

4 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

7 घंटे ago