Samastipur

कैलाशपति मिश्र के किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

यहां क्लिक कर हमें व्हाट्सएप पर भी Follow करें

समस्तीपुर :- भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्व. कैलाशपति मिश्र की 100 वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसको लेकर मंगलवार को शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि 5 अक्टूबर को उनकी जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी देने का काम किया जाएगा।

प्रदर्शनी की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उसके बाद पूरे एक माह तक बिहार के सभी जिलों में उनकी जन्म शताब्दी वर्षगांठ मनाई जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि स्व. मिश्र देश की प्रथम पंक्ति और प्रथम पीढ़ी के नेता थे। जिन्होंने पार्टी और संगठन के विस्तार के लिए अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर दिया था।

बिहार में पार्टी को शून्य से खड़ा करने और इसे राज्य में एक प्रमुख राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए कैलाशपति मिश्र को बिहार भाजपा का भीष्म पितामह कहा जाता है। मौके पर प्रो. विजय कुमार शर्मा, प्रभात ठाकुर, कौशल पाण्डेय, मुकेश कुमार सिंह, सुजय पासवान, सुजीत पटेल, विष्णुदेव कुशवाहा, सुशील चौबे, ध्रुव पाठक, मनोज जायसवाल, आलोक वर्मा, विजय शर्मा, अमित सम्राट, सुधीर शर्मा, कृष्ण गोपाल ठाकुर सहित कई गणमान्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; कथित तौर पर चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

28 मिनट ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

6 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

9 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

10 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

11 घंटे ago