Samastipur

समस्तीपुर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 की तैयारी में जुटा विभाग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 2024 में होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा की जिला में तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर पर गठित परीक्षा केन्द्र चयन समिति की बैठक जल्द होगी। जिसमें परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का चयन करने पर विचार विमर्श किया गया। विदित हो कि परीक्षा समिति ने परीक्षा केंद्रों के चयन से संबंधित गाइडलाइन डीएम और डीईओ को भेजा है। उसी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा समिति परीक्षा केंद्रों का चयन करेगी।

परीक्षा केंद्रों के चयन और केंद्राधीक्षकों को चिंहित करने का दायित्व डीईओ को दिया गया है। उन्हें 5 नवंबर तक चयनित परीक्षा केंद्रों की लिस्ट डीएम के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेज देनी है। ताकि बोर्ड उस पर समय से अनुमोदन दे सकें। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले 30 अक्टूबर से इंटरमीडिएट की सेंट अप परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें शामिल परीक्षार्थी ही बोर्ड की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले से 61 हजार से अधिक छात्र छात्राएं शामिल होंगे। ये सभी साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेबलरी के विद्यार्थी हैं। इसमें 30501 छात्र हैं व 31395 छात्राएं हैं। बोर्ड ने डीएम को बोर्ड परीक्षा का मुख्य परीक्षा नियंत्रक नामित करते हुए अपनी देखरेख में परीक्षा संचालन में सर्वोच्च भूमिका अदा करने की जवाबदेही दी है। बोर्ड से जिला स्तर पर गठित परीक्षा केंद्र चयन समिति में डीएम अध्यक्ष, एसपी, एसडीओ, जिला के माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सदस्य तथा डीईरो सदस्य सचिव सह संयोजक बनाए गए हैं।

सदस्य सचिव की हैसियत से डीईओ परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में आयोजित करेंगे। गाइडलाइंस के तहत छात्रों का परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय स्तर पर ही निर्धारित करना है। परंतु छात्राओं का परीक्षा केंद्र उनके गृह अनुमंडल के तहत किसी दूसरे मान्यताप्राप्त प्लस टू विद्यालय या महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र में रखा जाएगा। किसी भी सूरत में गृह परीक्षा केंद्र नहीं बनाना है।

केंद्र अधीक्षक स्वच्छ व योग्य और अनुभवी छवि के व्यक्ति को बनाना है। जिन परीक्षा केंद्रों में पिछली बार कदाचार की शिकायतें अधिक अधिक आयी हैं वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाना है। अगर उसे परीक्षा केंद्र बनाने की जरूरत ही पड़ी तो वहां केंद्र अधीक्षक दूसरे केंद्र से रखे जाएंगे। हर बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बिठाए जाने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

19 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago