Samastipur

समस्तीपुर के रोसड़ा में दो व्यवसायी भाईयों की एक साथ निर्मम हत्या, दलसिंहसराय में भी हत्या के बाद NH-28 जामकर बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- इस वक्त की बड़ी खबर रोसड़ा से आ रही है जहां पांचूपुर में किराना दुकान चलाने वाले दो भाइयों को गुरुवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों भाई दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने दोनों भाइयों पर फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि एक भाई की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृत दोनों भाइयों की पहचान सुमित चौधरी और अजित चौधरी के रूप में की गई है। घटना के बाद व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है।

तस्वीर : NH-28 दलसिंहसराय
दलसिंहसराय में अंडा कारोबारी की हत्या के बाद देर रात सड़क जाम :

वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैपुर में भी बुधवार शाम बदमाशों ने एक पॉल्ट्री फार्म व्यवसायी (अंडा कारोबारी) की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली व्यवसायी की आंख में व दूसरी बायें हाथ में लगी जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें दलसिहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मधैपुर वार्ड संख्या-13 के शिवकरण सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह (55) के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH-28 पर सरदारगंज चौकर को जामकर जमकर आगजनी की। खबर लिखे जाने तक शव NH-28 पर रख परिजनों द्वारा प्रदर्शन जारी था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

3 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago