समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर स्थित कर्पूरी सभागार के संचालक के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता सह अभिनिर्धारण अधिकारी गौरव कुमार के लिखित शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें कर्पूरी सभागार के संचालक शंभूपट्टी वार्ड संख्या-7 निवासी शाहिल सिंह को आरोपित किया गया है।
दर्ज मामले में कहा गया है कि बारह पत्थर स्थित कर्पूरी सभागार को नगर निगम के द्वारा एकरारनामा पर लिया गया है। जिसके बाद शाहिल सिंह के द्वारा तीन फेज का व्यवसायिक बिजली का कनेंक्शन भी लिया गया। 27 अक्टूबर को मुख्यालय के आदेश पर बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी की गयी।
विभाग के द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान पाया गया कि कर्पूरी सभागार के संचालक के द्वारा स्मार्ट मीटर के इनपुट के पास से बायपास कर बिजली की चोरी की जा रही थी। जिसके कारण विभाग को एक लाख सात हजार 658 रुपए राजस्व की क्षति हुई है। वहीं संचालक को इतने का ही फायदा हुआ। नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सहायक अभियंता ने बताया कि जीरो यूनिट बिजली अभियान के तहत अभी जांच चल रहा है। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ टीम बनाकर जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान जिन उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली चोरी किया जाता है। वैसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…