समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम बदल रहा है। सर्दी का मौसम धीरे धीरे आ रहा है और गर्मी जा रही है। इस दौरान दिन में धूप निकलने पर पसीना छूटने लगता है वहीं सुबह और शाम को हल्की सर्दी लगती है। मानव स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति ठीक नहीं कही जा सकती। सावधानी के साथ बचाव नहीं करने पर हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
दरअसल बिहार में पछुआ हवा का प्रवाह में शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य का मौसम शुष्क हो गया है। मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार इस तरह की स्थिति आगे भी बनी रह सकती है। मौसम में बदलावे की वजह से इन दिनों दिन एवं शाम के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकल जाती है तो बाहर निकलने पर पसीना निकलने लगता है वहीं शाम के समय हल्की सिहरन का एहसास होता है। खासकर अगर आप बाइक से निकलते हैं तो हल्की ठंड लगती है।
ग्रामीण इलाकों में वातावरण साफ है लेकिन तापमान कम देखा जा रहा है। रात में एक चादर की सर्दी लगती है और सुबह को भी कुछ देर तक ठंड महसूस होता है। शाम को शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाके में सर्दी कुछ ज्यादा लगती है जिससे सिहरन का एहसास होता है। अगले 4 दिनों तक औसतन 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पछुआ और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 1 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री एवं न्यूनतम 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…