Samastipur

इस अर्थ युग में बूढ़े मां-बाप के अलावा पत्नी व बच्चों का कैसे होगा भरण-पोषण, अमरजीत की मौत ने परिवार की तोड़ी कमर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा प्रखंड के हरपुर महमदा में बुधवार को नवनिर्मित शौचालय की टंकी की सेंटरिंग खोलने के दौरान बेहोश होने के बाद अमरजीत की मौत से परिवार की कमर टूट गयी है। गांव के हरि ठाकुर के कमाउ पुत्र अमरजीत ठाकुर उर्फ दशई ठाकुर की मौत ने सबको झकझोर दिया है।

वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप के अलावा पत्नी सरिता देवी, शोभा, निशा, सुनीला, करीना, शिवानी, आयुष को छोड़ गया है। ग्रामीण व शुभचिन्तकों को यह चिंता सता रही है कि उसके परिवार का भरण पोषण अब कैसे होगा। ग्रामीणों के मुताबिक सबसे बड़ी पुत्री 16 वर्ष की है। जबकि छोटा पुत्र आयुष 4 वर्ष का। घटना के बाद से परिवार वालो का रो-रोकर बुरा हाल है।

लोगों का कहना है कि इस अर्थ युग में बगैर पैसे के घर चलाना मुश्किल है। इसी के लिए ग्रामीणों ने समुचित मुआवजा की मांग को लेकर बुधवार की देर शाम शव के साथ महमदा में सड़क जाम किया था। घंटों जाम के बाद समझौता हुआ था जिसमें एक तय राशि मुआवजा में निर्धारित की गयी थी। समझौते के बाद शव का दाह-संस्कार किया गया। लेकिन ग्रामीणों की मानें तो समझौता के तहत तय राशि परिवार वालों को नहीं मिल सकी।

Avinash Roy

Recent Posts

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

25 मिनट ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

1 घंटा ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

11 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago