Samastipur

मोहिउद्दीननगर में लोन का पैसा निकासी करने आई महिला का बदमाशों ने रुपए बदले के नाम पर 40 हजार उड़ाया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा समूह के लोन का पैसा निकासी करने आई एक महिला का बदमाशों ने रुपए बदले के नाम पर 40 हजार उड़ा लिया। पीड़ित महिला ने मोहिउद्ददीननगर थाने में घटना को लेकर आवेदन दिया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र के बिंदगामा गांव के रणधीर पासवान की पत्नी उर्मिला देवी समूह से लोन ली थी। लोन राशि 40 हजार रुपए निकासी करने के लिए शुक्रवार को बैंक गई थी। जहां उन्होंने रुपए निकासी के लिए एक व्यक्ति फार्म भरवाया। 40 हजार रुपए निकासी की। बैंक कर्मी 500-500 का नोट दिया था। इसी बीच फार्म भरने वाला व्यक्ति उसके पास पहुंचा और कहने लगा कि रुपए खुदरा करवा लिजीए। काम काज में आसानी होगी। रुपए खुदरा कराने के लिए महिला उक्त व्यक्ति के साथ बैंक परिसर में साइड में गई। इसी बीच उक्त व्यक्ति उससे रुपए छीन कर फरार हो गया।

बताया गया कि महिला ने गांव के महाजन से कर्ज ले रखा है। महाजन के कर्ज को चुकाने के लिए गांव के समूह से लोन लिया था। इस घटना के बाद उसपर दोहरी मार पड़ी है। वहीं मोहिउद्ददीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने कहा कि महिला का आवेदन मिला है। बैंक का सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना को लेकर अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

7 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

7 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago