Samastipur

नारायणा इमरजेंसी हाॅस्पीटल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में एक बार फिर निजी अस्पताल की लापरवाही से एक रोगी की जान चली गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित नारायणा इमरजेंसी अस्पताल का है जहाँ गत रात्री कल्याणपुर के भागीरथपुर वार्ड संख्या-7 निवासी अजय कुमार राम की पत्नी सुमन कुमारी (25 वर्ष) को डिलेवरी के बाद भर्ती कराया गया था।

मृतका के पिता रामबालक राम ने बताया कि उनकी बेटी अपने मायका ताजपुर में ही थी। डिलेवरी पेन होने पर उसे ताजपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डिलीवरी के बाद प्रसुता की स्थिति बिगड़ने पर नारायणा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। भर्ती करने से पहले यहां भी अस्पताल प्रबंधक ने 20 हजार रूपये जमा करा लिया। इसके बाद बताया गया है मरीज को खुन की कमी है। 20 हजार और लेने के बाद इलाज शुरू किया गया। इस बीच रोगी की स्थिति बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधक परिजनों को रोगी से नहीं मिलने देते थे।

इस बीच परिजनों को शक हुआ तो जबरदस्ती अंदर जाने पर प्रसुता को मृत पाया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया व तोड़फोड़ कर सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान परिजनों शव को समस्तीपुर- मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर रख जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कारवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

खबर लिखे जाने तक जाम तो समाप्त हो गया था लेकिन परिजनों का हंगामा अस्पताल पर जारी था। वहीं शव भी अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर ही रखा हुआ था। मृतका का बच्चा फिलहाल स्वस्थ है, वहीं उसका पति कोलकाता में मजदूरी करता है। सूचना मिलने पर वह भी वहां से चल चुका था।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

17 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

18 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago