Bihar

BPSC TRE : सीटीईटी, बीएड जैसी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आयोग ने दी राहत, अब रिजल्ट आने तक मिलेगा मौका

बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने शिक्षक भर्ती के लिए सीटीईटी, बीएड जैसी परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में अपीयरिंग (CTET, B.Ed etc) अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए जितना संभव होगा पर्याप्त समय दिया जाएगा। जिससे कि अर्हता साबित करने के लिए उनकी अपीयरिंग परीक्षाओं के नतीजे घोषित होकर आ जाएं।

आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग माध्यमिक, उच्च माध्यमिक , प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.70 हजार पदों पर भर्ती के लिए 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन कराया था। इस परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बीपीएससी टीआरई के नतीजे घोषित नहीं किए गए कि इसी बीच आयोग ने माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन का कार्य 4 सितंबर 2023 से शुरू कर चुका है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के मन आशंका के बादल मंडरा रहे थे जिन्होंने बीएड या सीटीईटी अपीयरिंग स्तर पर टीआरई परीक्षा दी है। अभ्यर्थियों को आशंका थी कहीं आयोग जल्द ही शिक्षक भर्ती दस्तावेज सत्यापन कार्य सीटीईटी व बीएड रिजल्ट आने से पहले ही न करा ले जिससे वे अर्हता साबित नहीं कर पाएंगे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अब आयोग ने बड़ी राहत का ऐलान किया है।

बीपीएससी अध्यक्ष की ओर से पूर्व में किए गए ट्वीट से पता चलता है कि कुछ लोग बीपीएससी टीआरई-डीवी रद्द कराने की मांग भी कर रहे थे। लेकिन अब शायद अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी।

आपको बता दें कि बीपीएससी ने 79 हजार प्राथमिक शिक्षकों समेत राज्य में कुल 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में कुल करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

18 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

1 दिन ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago