Politics

लालू देवघर जा रहे थे, दिल्ली में थे नीतीश; तेजस्वी ने अपने आवास पर बुला दी RJD की बड़ी बैठक… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडीके युवराज तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने आवास पर जब पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक बुलाई तो प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 सम्मेलन के भोज में दिल्ली गए थे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने राबड़ी देवी के साथ देवघर जा रहे थे। इसी बीच तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पांच देश रत्न मार्ग पर बैठक शुरू हो गई। जैसे ही यह खबर बिहार के राजनीतिक हलके में पहुंची कि हलचल शुरू हो गई। यह कयास लगाए जाने लगे कि इस बैठक का ताल्लुक दिल्ली डिनर डिप्लोमेसी से तो नहीं है। कहीं इसका असर महागठबंधन तो नहीं पड़ने वाला है।

मीडिया कर्मियों की टीम बैठक का कवरेज करने जब 05 देश रत्न मार्ग पहुंची तो सच्चाई सामने आई। पार्टी नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर यह बैठक पहले ही निर्धारित की गई थी जब नीतीश कुमार को जी-20 के डिनर पार्टी के लिए निमंत्रण भी नहीं मिला था। जानकारी के मुताबिक यह बैठक लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुलाई गई है। इसमें मंथन किया जा रहा है कि वोट ट्रांसफर से लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य कैसे बनाया जाए जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में राजद की बैठक शुरू हुई। यह बैठकसआगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बुलाई गई है। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों, जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा शुरू हुई। दो दिवसीय बैठक के पहले दिन उत्तर बिहार के जिलों के राजद नेताओं के साथ बूथ वार संगठन की स्थिति को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक की सूचना पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की ओर से पहले ही दी गई थी। बैठक में सभी जिलों के सभी विधायक, विगत विधानसभा 2020 के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रधान महासचिव को बुलाया गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी-20 सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज समारोह में शामिल होने के बाद पटना लौट आए हैं। रविवार को अपराह्न 3.30 बजे पटना पहुंचे। दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में वह शनिवार की रात शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को अमेरिकी प्रधानमंत्री जो बाइडेन से मिलवाया और परिचय कराया। प्रधानमंत्री ने इसकी तस्वीर भी जारी की। लौटने के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश से पीएम मोदी से मुलाकात से जुड़ा सवाल पूछा तो वह सवाल को टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि सब अच्छा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पंच पति की ह’*त्या से सनसनी, पुरानी रंजिश या विवाद? जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक ग्राम कचहरी सदस्य के पति की गोली मारकर…

2 घंटे ago

मॉडल स्कूल उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम का DEO ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, चार बैचों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में डायल-112 की गाड़ी के महज कुछ ही दूरी पर 4 लाख छीनकर भागे बदमाश; पुलिस ने सातनपुर तक किया पीछा, फिर भी भाग निकले अपराधी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…

4 घंटे ago

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

11 घंटे ago