Samastipur

समस्तीपुर मोक्षधाम में 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाला हाईटेक विद्युत शवदाह गृह का निर्माण अब तक शुरू नहीं

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- दो करोड़ तेरह लाख रुपये की लागत से शहर में विद्युत शवदाह गृह बनाने की योजना अब तक कार्यरूप नहीं ले सकी है। जबकि निर्माण करने के लिए सरकार से राशि भी उपलब्ध है। निर्माण कराने के लिए तकनीकी स्वीकृति के बाद प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। फिर भी अभी तक निर्माण करने के लिए सक्षम एजेंसी के चयन के काम में अधिक समय लग रहा है।

बता दें कि हाईटेक विद्युत शवदाह गृह बनाने के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से निर्माण करने वाली सक्षम एजेंसी का चयन किया जाना था। नगर निगम से इसके निर्माण का प्राक्कलन बुडको से तैयार करा कर प्रशासनिक व तकनीकि स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग को भेजा गया था। कागजी प्रक्रिया नगर विकास व बुडको के स्तर से लंबित है।

शहर में गंडक नदी के किनारे बाईपास रोड में मोक्षधाम में अभी उडेन शवदाह गृह बना हुआ है। जिसे विद्युत शवदाह गृह का रूप दिया जाना है। इस संबंध में मेयर अनिता राम ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए अधिकांश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टेंडर का काम भी हो चुका है। अब केवल सक्षम निर्माण एजेंसी का ही चयन का काम रह गया है। यह भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।

बताया कि शहरवासियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। हाईटेक विद्युत शवदाह गृह बन जाने से शहरवासियों को दाह संस्कार में बड़ी मदद मिलेगी। बहुत कम खर्च व कम समय में ही दाह संस्कार का काम पूरा हो जाएगा। प्रदूषण भी नहीं के बराबर ही होगा। उडेन आधारित शवदाह गृह से दाह संस्कार में 25-30 हजार रुपये कुल खर्च आएंगे। जबकि विद्युत शवदाह गृह में अधिकतम पांच सौ रुपये ही खर्च आएंगे। गरीब लोगों को बड़ी मदद मिलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

10 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

11 घंटे ago