Samastipur

मध्याह्न भोजन में कहां से आया संदिग्ध पोटली? बीमार हुए 40 बच्चे अब हैं बिल्कुल सुरक्षित, सल्फास मिलने की उड़ी थी अफवाह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चांदचौर मथुरापुर कन्या मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। शनिवार को एडीएम में कथित तौर पर संदिग्ध पोटली देखे जाने पर अभिभावकों ने स्कूल पर जमकर बवाल काटा। इस बीच सूचना पर उजियारपुर सीओ अजित कुमार झा व प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरके सिंह सदल बल के अलावा उजियारपुर थाना की पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गया।

छानबीन के बाद घटना की जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि स्कूल में एनजीओ द्वारा आपूर्ति की गई मध्याह्न भोजन में कपड़े की दो संदिग्ध पोटली देखी गई। इसके बाद इसकी ग्रामीणों और अभिभावकों के बीच फैलते ही बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में लोग जमा होकर हंगामा करने लगे। हालांकि सीओ ने बताए कि भोजन को रसोइया पूर्व में खा चुकी थी। इसके बावजूद स्कूल पर ही बच्चों का उजियारपुर पीएचसी टीम के द्वारा प्रारम्भिक जांच की गई। जिसमें बताया कि खिचड़ी का नमूना जब्त कर उसका जांच के लिए लेबोरेटरी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर पीडी शर्मा ने कहा कि कुछ बच्चों में फूड प्वाईजनिंग की समस्या थी। उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चों की तबियत ठीक है। उन्होंने बताया कि बच्चों को ओआरएस दिया गया है। अभी कुछ बच्चों को स्क्रीनिंग के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है, वहीं कुछ बच्चों को घर भेज दिया गया है। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने एमडीएम में सल्फास मिले होने की आशंका जताई है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल छात्राओं की हालत पर नजर रखे हुए है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

13 घंटे ago