Samastipur

SP ने नयन कुमार को मेजर पद से हटाया, चार सिपाहियों को भी विभिन्न थानों में रिजर्व गार्ड के रूप में किया तबादला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने मेजर का तबादला करते हुए नए मेजर पद पर नए पुलिस अधिकारी की पोस्टिंग कर दी है। वहीं पुलिस केंद्र में कार्यरत चार सिपाही को भी तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में रिजर्व गार्ड के रुप में तबादला कर दिया है। ताकि महिला सिपाही खुदकुशी मामले में गठित एसआइटी की जांच किसी भी तरह प्रभावित नहीं हो सके। जिसके करण सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस कर्मियों का तबादला करते हुए तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान करने का आदेश दिया गया है। इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने जिलादेश भी निकाल दिया है।

एसपी के द्वारा निकाले गए जिलादेश के अनुसार समस्तीपुर पुलिस केंद्र में कार्यरत परिचारी प्रवर पुलिस अवर निरीक्षक नयन कुमार का तबादला करते हुए अभियोजन कोषांग व त्वरित विचारण कोषांग पुलिस कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस केंद्र में कार्यरत उपस्कर शाखा प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक विपुल कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र का परिचारी प्रवर बनाया गया है। इनदोनों पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापन कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है। वहीं दूसरी ओर एसपी ने चार सिपाहियों का भी तबादला किया है।

जिलादेश के अनुसार सिपाही 999 सतीश कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र दिवा शाखा से रिजर्व गार्ड लरझाघाट थाना भेजा गया है। इसी प्रकार सिपाही 246 मुन्ना राम को पुलिस केंद्र दिवा शाखा से रिजर्व गार्ड मोहनपुर ओपी, सिपाही 550 चंद्रशेखर आनंद को रअनि प्रथम पुलिस केंद्र से रिजर्व गार्ड सिंघिया थाना एवं सिपाही 43 शिवनंदन कुमार को रअनि द्वितीय पुलिस केंद्र से रिजर्व गार्ड हलई ओपी भेजा गया है। इन सभी पुलिस कर्मियों को 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापन कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

10 घंटे ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

1 दिन ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

1 दिन ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago