समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के गणेश चौक के पास एक होटल में काम करने वाले युवक की सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के वारिसनगर थाने के पूरनाही गांव के रामनाथ महतो के बेटे चंदन कुमार (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता रामनाथ ने बताया कि सोमवार सुबह वह स्टेशन से उतरकर ऑटो पकड़ने के लिए मगरदही घाट की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान गणेश चौक पर देखा कि कुछ लोग एक युवक को ऑटो में लोड कर रहे हैं। इन्हें देखकर लोगों ने इनसें मदद करने को कहा। जब वह नजदीक पहुंचे तो अपने पुत्र चंदन को बेहोश देखा।
जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में दरभंगा रेफर कर दिया गया। वह चंदन को लेकर दरभंगा जा रहे थे, लेकिन कल्याणपुर के पास उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को लेकर वह वापस सदर अस्पताल लौट आए। युवक की मौत कैसे हुई है सह स्पष्ट नहीं है।
वहीं नगर थाना की पुलिस का बताना है की संदिग्ध स्थिति में युवक के मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : जिले में छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्र-युवा आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में गुरुवार…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
तस्वीर : सांकेतिक समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर में ट्रैक्टर…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने…
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए…