Samastipur

दलसिंहसराय में एल्बेंडाजोल दवा खिलाने से स्कूल में तीन दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एल्बेंडाजोल दवा खाने से तीन दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मामला प्राथमिक विद्यालय लोकनाथपुर का है जहां बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर बच्चों का इलाज करने में जुटे हुए हैं। अस्पताल पहुंचे सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

बता दें कि बुधवार को प्राथमिक विद्यालय लोकनाथपुर में कृमिनाशक दावा खाने के बाद 30 से 35 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और सर में दर्द हुई। इसके बाद छात्रों के अभिभावक परेशान हो गए। इस दौरान स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शिक्षकों व अभिभावकों की मदद से सभी छात्रों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं। इस दौरान वहां जुटे स्थानीय लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ आशा बहू के साथ भी मारपीट करने पर उतारू दिखे। हालांकि सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंचे सभी शिक्षकों को सुरक्षित निकाला और थाना पर भेज दिया।

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि फलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन योजना के तहत फलेरिया की दवा एडवेंडा जोल, आईवरमेंटिन (पांच वर्ष से ऊपर के बच्चो को), डी ई सी दवा खिलाई गई थी। इसमें कुछ बच्चो में उल्टी और सर में दर्द का टेडेंसी हो सकती है। इसी के कारण विद्यालय के दो छात्रों शिवम कुमार और हीरालाल नमक छात्र को उल्टी के साथ सर में दर्द हुई थी। इसी कारण छात्र के अभिभावक पैनिक हो गये। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

40 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

12 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago