Bihar

RJD सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे पटना के CBI कोर्ट, जानिए क्या है वजह

राजद सुप्रीमो लालू यादव मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। सिविल कोर्ट स्थित CBI कोर्ट में चल रहे चारा घोटाले के एक मामले में उन्हें यहां पेश होना था। हालांकि कोर्ट में हाजिरी देने के बाद वे वहां से निकल गए।

लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला प्रसाद यादव ने बताया कि ये एक रूटीन प्रक्रिया थी। सीबीआई कोर्ट में भागलपुर-बांका ट्रेजरी केस मामले में सुनवाई हुई। इसी के तहत मंगलवार को इनकी पेशी होनी थी। पेशी के अलावा किसी प्रकार के कोई सवाल-जवाब नहीं किए गए। लालू प्रसाद यादव के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

चारा घोटाले के आरसी 63 ए, 1996 के इस मामले में लालू प्रसाद, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, पूर्व सांसद आरके राणा, नौकरशाह बेक जुलियस, फूलचंद सिंह सहित 22 आरोपी हैं। CBI ने अब तक 76 गवाह पेश कर गवाही कराई है। चारा घोटाले के इस मामले में CBI ने लालू प्रसाद समेत कुल 44 आरोपियों पर चार्जशीट दायर की थी। इसमें 22 लोगों की मृत्यु होने के वजह से ट्रायल बंद कर दिया गया।

चारा घोटाले के चार मामले में हो चुकी है सजा

चारा घोटाले के चार मामले में लालू प्रसाद यादव को सजा हो चुकी है। अब ये एकमात्र आखिरी केस है जिसकी सुनवाई चल रही है। भागलपुर-बांका के उपकोषागार से फर्जी विपत्र के आधार पर 46 लाख रुपए की अवैध निकासी हुई थी। बिहार में हुए चारा घोटाला में 950 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से फर्जीवाड़ा करके निकाल लिये गये थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

4 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago