समस्तीपुर :- CSP देने के नाम पर ठगी के एक मामले का समस्तीपुर साईबर सेल की पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस टीम ने पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरेगना गांव निवासी शशिकांत कुमार राय को गिरफ्तार किया है। जिसके पास 2 लाख 40 हजार रुपए भी बरामद किया गया है। मुख्यालय DSP अमित कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उजियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को दो अज्ञात नंबर से कॉल आया कि आपको CSP चाहिए तो कुछ पैसा पहले देना होगा।
जिसके बाद फ्राॅड द्वारा थोड़ा-थोड़ा कर करीब 1 लाख 53 हजार रुपए ठग लिया। लेकिन पीड़ित को CSP नहीं मिला। बाद में पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत साइबर थाने को दी गई। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच में यह बात सामने आयी कि शशिकांत राय ने युवक को झांसा देकर रुपए की ठगी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पासबुक के अलावा चेकबुक, पैन कार्ड भी बरामद किया है।
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान शशिकांत राय घर पर मिला, जबकि उसका पुत्र रौशन जेल में बंद है, जिसे पुलिस रिमांड पर लेगी। बहरहाल शशिकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा रहा है। मुख्यालय DSP ने बताया कि बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया है।
गत 4 जुलाई को उजियारपुर के सोनू कुमार को उसके मोबाइल पर फोन आता है। जिसके बाद सीएसपी देने के नाम पर पहले 36 हजार रुपए फिर धीरे-धीरे 1 लाख 53 हजार रुपए ठग लिया जाता है। जब सोनू को ठगी का एहसास होता है तो वह साइबर थाने में मामला दर्ज कराता है।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…