Samastipur

बिना मोबाइल पर मैसेज गये बैंक अकाउंट खाली कर देता था यह साइबर क्रिमिनल, समस्तीपुर पुलिस के सामने लाइव डेमो देकर बताया तरीका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर साइबर थाना की पुलिस ने बिजनेक्स्ट कंपनी के एईपीएस के आईडी का फर्जी रूप से इस्तेमाल कर लोगों का डिजिटल फिंगरप्रिंट बनाकर उनके आधार नंबर के माध्यम से उनके बैंक खाते से अवैध रूप से रुपए निकासी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाखड़ निवासी रामअवतार महतो के पुत्र चंदन महतो (30 वर्ष) के रूप में हुई है। साइबर थाना पुलिस ने इससे पूर्व एक आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुख्यालय डीएसपी कार्यालय में गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी चंदन कुमार के द्वारा लोगों का फिंगर प्रिंट को क्लेक्ट कर रुपए कि निकासी के लिये रौशन को दिया जाता था। जिस फिंगर प्रिंट के माध्यम से रौशन कुमार द्वारा अवैध रूप से लोगों के रुपए का निकासी किया जाता था। अब तक इस गिरोह के द्वारा 20 से अधिक अकाउंट को खाली कर करीब दो लाख रुपए की निकासी कि गई है।

मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि बिजनेक्स्ट कम्पनी एक ऐसी कम्पनी है, जिसके आईडी को ओटीपी से खोला जा सकता है। इसके लिये संचालक का फिंगर प्रिंट या अन्य किसी चीज की आवष्यकता नहीं होती है। यह कम्पनी आरबीआई से अप्रूव्ड नहीं है। इस कम्पनी को भी नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले के साथ-साथ पुलिस ने साइबर थाना कांड संख्या 30/23 का भी उद्भेदन कर दिया है। जिसमें इनलोगों के द्वारा अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गई है। फर्जी तरीके से लोगों को चूना लगाकर रुपए की निकासी के उपयोग में लाए गए कई डिजिटल उपकरण पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें काला व लाल रंग का पेनड्राईव, होम लॉकर बॉक्स, लैपटॉप एवं एन्ड्रॉएड मोबाइल आदि शामिल है।

यहां देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago