Samastipur

मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी के 15 विषयों में सीट से अधिक आए आवेदन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर (सत्र 2023-25) में नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची जारी हो चुकी है। इस बार भी छात्रों की रुचि विज्ञान व कॉमर्स के विषयों में है, जबकि सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय के विषयों में इनकी दिलचस्पी लगातार कम होती जा रही है। यही कारण है कि विज्ञान व कॉमर्स के विषयों में सीट से अधिक आवेदन आए हैं, जबकि सामाजिक विज्ञान के कई विषयों सहित मानविकी के विषयों में इस बार भी सीट से काफी कम आवेदन हैं।

आवेदन करने वाले छात्र सोमवार 11 सितंबर तक आवेदन की त्रुटियों में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। हालांकि छात्र अब अपने चयनित विषय में परिवर्तन नहीं कर सकेंगे। नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 16 सितंबर को किया जायेगा। बता दें कि लनामि विवि में इस सत्र से कुल 24 विषयों में पीजी की पढ़ाई होगी।

विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित पीजी विभागों एवं दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय जिला में स्थित पीजी अध्ययन वाले कॉलेजों को मिलाकर पीजी में कुल 17 हजार 66 सीटों पर नामांकन होना है। इसके लिए कुल 32 हजार 302 छात्र-छात्राओं ने आवेदन के लिए पंजीयन कराया था, जिनमें से 26 हजार 785 आवेदन अंतिम रूप से स्वीकार किये गये हैं। विषयवार आवेदन के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों एवं कॉमर्स में नामांकन के लिए छात्रों की काफी भीड़ है।

गणित में सीट से अधिक 1617 आवेदन प्राप्त हैं। इसी प्रकार, निर्धारित सीट की अपेक्षा भौतिकी में 1086, रसायन शास्त्र में 738, वनस्पति शास्त्र में 276, जंतु विज्ञान में 1796 एवं वाणिज्य में 1339 आवेदन अधिक हैं। इसके अलावा संगीत, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, हिन्दी तथा इतिहास समेत कुल 15 विषयों में सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन विषयों में सीट व आवेदन के आंकड़ों के अनुसार 11 हजार 460 छात्र-छात्राएं इस बार पीजी में नामांकन से वंचित रहने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

2 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

4 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

8 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

9 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

9 घंटे ago