बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board- BSEB) ने अगले वर्ष 2024 में आयोजित होने वाली इंटर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी आगामी 22 सितंबर, 2023 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2024 के फरवरी महीने में होने की उम्मीद है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया है कि अभी तक कई परीक्षार्थी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। उनके लिए Bihar Board की ओर से विशेष मौका दिया जा रहा है। आपको बताते चलें बिहार बोर्ड द्वारा पूर्व में 09 सितंबर, 2023 तक इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ कारणवश कई परीक्षार्थी अब तक इंटर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। साथ ही कई परीक्षार्थियों ने इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने के उपरांत शुल्क भी जमा नहीं किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board- BSEB) द्वारा सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…