समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव स्थित सौभाग्य जीविका महिला संकुल संघ के कार्यालय परिसर में 22 सितम्बर को हो रही बैठक के दौरान जीविका कर्मी अंजली कुमारी व गजेंद्र कुमार के साथ की गयी मारपीट की गयी थी। इसके बाद स्थानीय थाना में 22 सितम्बर को ही दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीविका से जुड़ी महिलाओं ने उजियारपुर थानाध्यक्ष से मिलकर गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जीविका कर्मियों का कहना था कि, चंदौली में 22 सितंबर को संकुल पर जीविका कर्मियों के साथ हुई मारपीट की प्राथमिकी दर्ज होने के अब तक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और वह खुला घूम रहा है। वहीं, इस संबंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मिले आवेदन पर पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…