Bihar

BSSC Inter Level Vacancy : बड़ी खुशखबरी, बिहार इंटर लेवल भर्ती में पदों की संख्या में बंपर इजाफा

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती में पदों की संख्या बंपर इजाफा किया गया है। पहले 22 तरह के पदों पर 11098 वैकेंसी निकाली गई थीं लेकिन इसे बढ़ाकर 12199 कर दिया गया है। यानी 1101 पद बढ़ा दिए गए हैं। इनमें 439 पद अनारक्षित हैं। 111 पद ईडब्ल्यूएस, 128 पिछड़ा वर्ग, 199 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 173 एससी, 15 एसटी, पिछड़े वर्ग की महिला के 36 पद आरक्षित हैं। अब कुल 12199 वैकेंसी में 5503 पद अनारक्षित हैं। 1201 पद ईडब्ल्यूएस, 1377 पिछड़ा वर्ग, 2083 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 1540 एससी, 91 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिला के लिए 404 पद आरक्षित हैं।

बढ़ाए गए 1101 पदों का ब्योरा

कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – 534
एलडीसी उद्यान निदेशालय कृषि विभाग – 48
एलडीसी सांस्कृतिक कार्य निदेशालय – 38
एलडीसी अभियोजन निदेशालय – 69
एलडीसी बिहार अग्निशमन सेवा – 4
एलडीसी विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग – 281
एलडीसी कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय – 127

आवेदन भी शुरू

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने  www.onlinebssc.com पर आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया है। आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 है।

योग्यता –  किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान मांगा गया है जबकि कुछ पदों के लिए हिंदी/ अंग्रेजी टाइपिंग की स्किल मांगी गई है।

आयु सीमा – 18 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से होगी। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला) के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। एससी, एसटी वर्ग के महिला व पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

चयन – अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट से होगा। भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन आने पर एक से अधिक चरणों में प्रारंभिक परीक्षा होगी।

एग्जाम पैटर्न

– प्रीलिम्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रीलिम्स में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, मानसिक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

10 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

11 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

20 घंटे ago