Samastipur

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने की छेड़खानी, विरोध करने पर पिटाई कर दी, वीडियो हुआ वायरल…

समस्तीपुर में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। इस दौरान विरोध करने पर छात्रा की पिटाई कर घायल कर दिया गया। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सिहवा गांव का है।

घटना की सूचना पीड़ित छात्रा के द्वारा अपने परिजनों को दी गई। इसके बाद छात्रा की माँ आरोपी युवक के घर पहुंची। इस दौरान युवक ने उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्रा और उसकी माँ को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

इधर पीड़ित की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के बाइक को भी जप्त कर लिया है। घटना के संबंध में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे का बताना है कि छात्रा अपने तीन सहेली के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन की संख्या में युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई कर जख्मी कर दिया।

बाद में घटना की सूचना पर पहुंची छात्रा की माँ के साथ भी युवक ने मारपीट की। आरोपी युवक की पहचान सुशील गिरी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में छात्रा का दूर का बहनोई लगता है। पुलिस उसके दो अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

11 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago