Samastipur

पिता के बदले पुलिस की वर्दी पहन पुत्र करता है ड्यूटी, घर पर रह पिता करते हैं निजी कार्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत का एक चौकीदार पुत्र इन दिनों सुर्खियों में हैं। लगभग 20 वर्षीय उक्त चौकीदार पुत्र कई महीनों से अपने पिता के बदले चौकीदारी कर रहा है। चाहे बैंक ड्यूटी की बात हो या कैदियों को जेल ले जाने सरीखा जोखिम भरा कार्य। हर जगह ये अपने पिता के बदले ड्यूटी करता आपको दिख जायेगा। जबकि पिता अपनी ड्यूटी के बजाय घर पर रह कर अपना निजी कार्य करते हैं।

हम बात कर रहे हैं मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के चौकीदार जीवछ पासवान के पुत्र संजीत पासवान की। संजीत के सुर्खियों में रहने की वजह है कि ड्यूटी के दौरान वह पुलिसिया वर्दी पहन कर पूरे रौब में घूमता फिरता रहता है। पुलिस की वर्दी में ही थाना पर पहुंच अपने पिता के कार्य को संपादित करता है और जिला व अनुमंडल पुलिस मुख्यालय से महत्वपूर्ण गोपनीय डाक भी लाता और ले जाता है। इस दरम्यान भी वह पुलिसिया वर्दी में ही आता जाता है। सबसे दिगर बात यह कि वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी पुलिस की वर्दी में ही उपस्थित रहता है और उन अधिकारियों को तनिक भी इसका भान नहीं रहता है कि आखिरकार इतनी कम उम्र का चौकीदार हैं कौन।

अब सवाल उठता है कि आखिरकार चौकीदार पिता के बदले कैसे कार्य कर रहे हैं चौकीदार पुत्र वहीं गश्ती, फ्लैग मार्च व ड्यटी पर भी वह कैसे जाता हैं। और तो और अनुसंधान में निकलने वाली पुलिस उसे अपने साथ कैसे ले जाती हैं। ये न केवल थाने पर भी बैठे रहता हैं बल्कि थाना से गोपनीय नोटिस लेकर गांव तक कैसे आता हैं।

आरोपित व कांड के अनुसंधान के बीच कड़ी की निभाता है भूमिका :

सूत्र बताते हैं कि ऐसे चौकीदार पुत्र मामले के आरोपित व कांडों के अनुसंधानक के बीच कड़ी का काम करता है। यह कहें दलाल की भूमिका निभाता है। पुलिस पदाधिकारी इसके माध्यम से अपना जेब गर्म भी करते हैं। दूसरी ओर पुलिस पदाधिकारी के साथ रहने के कारण क्षेत्र में सक्रिय शराब के अवैध कारोबारी भी इसके संपर्क में रहते हैं।

बाइट :

डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है। थानाध्यक्ष से जानकारी लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago