Samastipur

ट्रीबॉय कन्हैया को दिल्ली में डॉ. कलाम यूथ रत्न अवार्ड से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- पर्यावरण में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ग्लोबल एनवायरमेंट क्लाइमेट चेंज लीडर बिहार का ट्रीबॉय सह युवा समाजसेवी कन्हैया को इंटरनेशनल यूथ सेंटर चाणक्यपुरी, दिल्ली में डॉ. कलाम यूथ रत्न अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। ट्रीबॉय को यह अवार्ड मिलते ही गांव के लोगों ने भी बधाई दी है।

कन्हैया ने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 27 से 29 जुलाई को डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की पुण्यतिथि में ख़्वाब फाउंडेशन की ओर से भारत की राजधानी दिल्ली में कलाम यूथ लीडरशिप कॉन्फ्रेंस 5.0 आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में बिहार के 38 जिले, देश के 28 राज्य सहित बांग्लादेश, नेपाल, इंडोनेशिया, भूटान, श्रीलंका अन्य देशों से कुल 300 डेलीगेट्स ने भाग लिया। जिसमें वह भी शामिल रहे।

बतातें चलें कि ट्रीबॉय कन्हैया को कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, कीनोट स्पीकर डॉ. अर्चना भट्टाचार्य, नमस्ते बिहार फिल्म के अभिनेता हीरो राजन कुमार सहित ख़्वाब फाउंडेशन के चेयरमैन मुन्ना भैया ने काफी सराहनीय किया। ट्रीबॉय ने बताया कि वह अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करके काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago