Samastipur

समस्तीपुर में खुद को स्वास्थ्य कर्मी बता ठगों ने वृद्ध दंपति से एक लाख रुपए के जेवर ठगे

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठिया में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण सिंह एवं उनकी पत्नी नीलम देवी को झांसे देकर एक लाख का जेवर गायब कर दिया। वृद्ध दंपति ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक आये थे। उन्होंने अपने को स्वास्थ्य विभाग का कर्मी बता स्मार्ट कार्ड बनाने की बात कह कपड़ा बदल आने को कहा।

इसके बाद उनकी पत्नी को भी स्मार्ट कार्ड बनाने की बात कह फोटो लेने के लिए कान एवं गले के जेवर उतारकर अलग रख देने को कहा। उसके झांसे में आकर पत्नी ने जेवर उतारकर पीछे कुर्सी पर रख दिये। इतने में दोनों बात में उलझाए कुर्सी पर रखे जेवर समेटकर फरार हो गए। जब तक वृद्ध दंपत्ति घर से बाहर निकले तब तक दोनों आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार के माध्यम से पुलिस को दी गई है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

5 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

6 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

6 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

7 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आर्मी जवान के बंद घर से करीब 5 लाख के जेवर, नगद व अन्य सामानों की चोरी, पहले भी 4 बार हो चुकी है चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लगुनियां सूर्यकंठ वार्ड-37 स्थित संत कबीर…

8 घंटे ago