Samastipur

घटनास्थल पर पहुंचे SP, थानेदार के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन SIT का किया गया गठन, तीनों टीम को दिया अलग-अलग टास्क

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव हत्याकांड में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने अपराधियों पर अपनी दबिश बढ़ा दी है। पुलिस की एक टीम नालंदा जिले के कई थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात छापेमारी की। टीम द्वारा इस दौरान कुछ लोगों को उठाए जाने की सूचना है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर, बुधवार को पटना से पहुंचे फोरेंसिक विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने घटना स्थल उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहवाजपुर में पहुंच सैंपल संग्रह किया।

करीब दो घंटे तक फोरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर रुक कर सैंपल कलेक्शन किया। हालांकि, इस दौरान टीम सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रखा। टीम के सदस्यों का कहना था कि अभी सैंपल लिया जा रहा है। वह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौपेंगे। टीम सदस्यों ने कई स्थानों से रक्त से सनी मिट्‌टी, पैर के चिन्ह के साथ ही 50 से अधिक फोटो ली।

तीन एसआईटी का गठन :

पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसपी विनय तिवारी ने तीन एसआईटी का गठन किया है। जिसमें तीन डीएसपी के साथ 10 तेज तर्रार थानाध्यक्षों को लगाया है। तीनों टीम को अलग-अलग काम बांटा गया है। सभी को दस दिनों के अंदर अपने कार्य को पूरा करना है। एसपी ने बताया कि एसआईटी टीम एक को हरहाल में दस दिनों के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं टीम-2 को घटना से संबंधित साक्ष्य संग्रह करना है। साथ ही टीम -3 को वीर गति को प्राप्त दारोगा को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिलाना है। ताकी पीड़ित परिवार को किसी भी चीज की परेशानी नहीं हो।

एसपी ने घटना स्थल का किया मुआयना :

एसपी विनय तिवारी ने बुधवार को दलबल के साथ घटना स्थल शहवाजपुर का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस पदाधिकारियों की टीम थी। उन्होंने खेत की ओर आने-जाने वाले कई रास्ता का मुआयना किया। जहां पर एसएचओ को गोली मारी गई थी, उक्त स्थलों का भी उन्होंने जायजा लिया। करीब एक घंटा तक वह घटना स्थल पर रहे और बारीकी से जांच की।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 मिनट ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

7 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

8 घंटे ago