Bihar

बिहार में कांस्टेबल की शर्मनाक हरकत, नहाते समय महिला सिपाही का बनाया वीडियो, मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेजा गया

बिहार में एक कांस्टेबल ने महिला सिपाही का नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इस संबंध में महिला सिपाही के बयान के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही एसपी ने आरोपित सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया है। मामला रोहतास जिले के डेहरी का है। आरोपी सिपाही का नाम सुधांशु कुमार है, जो पूर्व में एसडीपीओ, बिक्रमगंज के बॉडीगार्ड के रूप में भी तैनात था। आरोपी सिपाही का मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सिपाही पुलिस लाइन में ही प्रोन्नति हेतु प्रशिक्षण ले रहा था। उक्त पुलिस लाइन परिसर में प्रशिक्षण लेने वाली महिला सिपाही भी रहती है। इस दौरान सिपाही सुधांशु कुमार द्वारा महिला सिपाही के बैरक में पहुंचा और स्नान करते हुए एक महिला सिपाही का वीडियो बना लिया गया।

इसकी जानकारी महिला सिपाही को किसी माध्यम से मिल गई, जिसकी सूचना उसने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। यह सवाल भी उठने लगा कि प्रशिक्षण के दौरान महिला सिपाहियों के बैरक में पुरुष सिपाहियों का आना-जाना कैसे लगा रहता है। इन सबके बीच आरोपी सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज कर निलंबन की कारवाई से कई मनचले सिपाहियों में भी हड़कंप मचा है। वहीं पुलिस अधिकारी इस मामले की तह तक जांच में जुट गए हैं।

इस संबंध में डेहरी एएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि महिला सिपाही का अश्लील वीडियो बनाने के मामले में सिपाही सुंधाशु कुमार को निलंबित कर दिया गया है। डेहरी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के दौरान स्नान करते समय महिला सिपाही का वीडियो आरोपी द्वारा बनाया गया था। मामले में पीड़िता ने डेहरी महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के द्वारा महिला थानाध्यक्ष लक्षमी पटेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा पीड़िता सिपाही का बयान दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago