Samastipur

अमृत स्टेशन के रूप में चयनित शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास आज टला, लोगों में आक्रोश व्याप्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित सोनपुर रेल मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों में शुमार शाहपुर पटोरी के पुनर्विकास योजनाओं का शिलान्यास आज नहीं होगा। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रविवार 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोनपुर रेल मंडल के चयनित 15 रेलवे स्टेशनों में मात्र 10 रेलवे स्टेशनों का ही विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा पुनर्विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें चयनित अमृत रेलवे स्टेशन शाहपुर पटोरी का नाम शामिल नहीं है। शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन की उपेक्षा के कारण क्षेत्र के लोगों में स्थानीय सांसद एवं रेल विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर के कुल 1309 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जाना है। इस योजना के तहत रेल मंडल, सोनपुर के अधीन आने वाले कुल 15 रेलवे स्टेशनों में क्रमश: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, नवगछिया, शाहपुर पटोरी, मानसी, खगड़िया, लखमीनिया, दलसिंहसराय, ढोली, रामदयालु नगर, भगवानपुर, दिघवारा, साहेबपुर कमाल, काढ़ागोला स्टेशनों का चयन किया गया था।

परंतु मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन 15 चयनित रेलवे स्टेशनों में मात्र 10 रेलवे स्टेशनों क्रमश: मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, लखमीनिया, दलसिंहसराय, ढोली एवं रामदयालु नगर स्टेशनों पर ही रविवार को पीएम द्वारा आधुनिकीकरण एवं पुनर्विकास योजनाओं का विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में सोनपुर रेल मंडल के जिन स्टेशनों की उपेक्षा की गई है उनमें शाहपुर पटोरी, काढ़ागोला, भगवानपुर, दिघवारा एवं साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशनों के नाम शामिल है।

बाइट :

शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का चयन अमृत रेलवे स्टेशन के रूप में किया गया है। वैसे रविवार को इसके विकास कार्यों का शुभारंभ भले ही नहीं हो रहा है, परंतु विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस रेलवे स्टेशन पर भी शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

– विनोद कुमार, आईओडब्ल्यू, रेलवे, शाहपुर पटोरी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago