समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने चोरी व लूट के मामले में हथियार के साथ आठ बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बदमाशों के पास से चोरी का सामान के अलावा देसी कट्टा, पिस्टल व बाइक बरामद हुई है। दलसिंहसराय थाने पर शनिवार शाम आयोजित संवादददता सम्मेलन में दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दो अगस्त को थाने के ढेपुरा के पास शराब कारोबार को लेकर विवाद में बदमाशों ने मनीष कुमार नामक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार लोगों में इसी थाने के ढेपुरा गांव के मनीष कुमार, खैरबन के सुमन कुमार, हरदाल के आदित्या राज व रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मनीष के पास से देसी कट्टा व आदित्य राज के पास से देसी पिस्टल बरामद किया गया। इसके साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई।
डीएसपी ने बताया कि गत अप्रैल महीने में थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में रविंद्र कुमार के घर से चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चोरी के सामान के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से चोरी का चार मोबाइल व दो टीबी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भगवानपुर गांव के ही रंजन प्रसाद, माल गोदाम रोड के अमन कुमार, गोसपुर के रोजश कुमार सिंह व लोकनाथपुर के उमादेवी को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के पास से चोरी का सामान मिला है।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…