Samastipur

शहीद नंदकिशोर यादव की याद में मोहनपुर ओपी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, 15 अगस्त को अपराधियों ने मारी थी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी परिसर में शहीद ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की वीरता को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी एवं समाजसेवियों ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम पूर्व प्रमुख कमल कांत एवं वर्तमान प्रमुख संगीता देवी के द्वारा आयोजित किया गया। पुष्प अर्पित करने के बाद स्थानीय मोहिद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य के दौरान शहीद होना गौरव की बात है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों द्वारा शहीद नंदकिशोर यादव की प्रतिमा मोहनपुर ओपी परिसर में लगवाने की मांग की है।

शहीद के तैल चित्र पर सभी समाजसेवियों के द्वारा पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानी, पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष प्रेमलता, प्रोफेसर भूपेंद्र राय, मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रमुख जवाहर राय, पटोरी सर्किल इंस्पेक्टर अरुण राय, पटोरी थानाध्यक्ष पीके मिश्रा, पटोरी के पूर्व प्रमुख अनीता देवी, मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीला राज,

मोहनपुर ओपी के नए ओपी अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, धवेद्र शाह, मिथलेश झा, भाजपा नेता राज कपूर सिंह, मोहनपुर प्रखंड प्रमुख पति आलोक कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सरोज कुमार, पटोरी नगर परिषद अध्यक्ष पति प्रभास राय, राजद नेता सरवन कुमार, मोहनपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पटोरी प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविन्द कुमार राय उर्फ़ डोमन राय सहित सैकड़ों ग्रामीण, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बता दें कि उजियारपुर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त 2023 को मोहनपुर अध्यक्ष नंदकिशोर यादव दलबल के साथ पूर्व में हुई मवेशी चोरी की सूचना पर छापामारी करने गए थे। अपराधियों ने इन पर गोलियां चला दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

5 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

11 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

12 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

20 घंटे ago