समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

दरोगा से DSP तक का सफर तय करने वाले समस्तीपुर सदर DSP स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों दूसरी बार होंगे सम्मानित

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक देने की सोमवार को घोषणा की गई। इसमें समस्तीपुर के सदर DSP संजय कुमार पांडेय समेत बिहार पुलिस से जुड़े हुए 21 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। संजय कुमार पांडेय को दूसरी बार राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

संजय कुमार पांडेय को इससे पहले उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के हाथ साल 2007 में बेहतर कार्यों के लिए अवार्ड से नवाज़ा गया था। वहीं विभाग की तरफ से भी उन्हें आंतरिक सुरक्षा अवार्ड से नवाज़ा चा चुका है। यहां यह भी बता दें कि संजय कुमार पांडेय ने दारोगा से DSP तक सफर तय किया है।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

सीवान जिला के पूनक गांव (दरौली प्रखंड) निवासी संजय कुमार पांडेय पिछले 29 सालों से बिहार पुलिस सेवा में अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाते आ रहे हैं। साल 1994 में वह बतौर दारोगा पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। ट्रेनिंग के बाद जहानाबाद में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद बेगूसराय, खगड़िया और बांका में बतौर थाना अध्यक्ष उन्होंने सेवाएं दी। संजय कुमार पांडेय ने खगड़िया में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच बदमाशों का एनकाउंटर किया था। इसके बाद ही उन्होंने साल 2007 में राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

बांका में बेहतरीन काम करते हुए वह इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद पटना पोस्टिंग हुई। अपने बेहतरीन काम की वजह से वह सुर्खियों में छाते रहे। साल 2013 में उन्हें बतौर DSP के प्रमोशन मिली। नवादा में बतौर डीएसपी उनकी पहली पोस्टिंग थी।

नवादा में करीब 4 साल तक सेवा देने के उनका तबादला सीतामढ़ी के पुपरी में हुआ। डीएसपी के तौर पर उन्होंने वहां लगभग ढाई साल सेवाए दीं। इसके बाद मुंगेर के हवेली खड़गपुर में डीएसपी के पद पर 1 साल औऱ शिवहर में डीएसपी पद करीब दो साल कार्यरत रहे। मौजूदा वक्त में वह समस्तीपुर सदर डीएसपी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

IMG 20230701 WA0080

बिहार के इन पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित :

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले 17 पुलिस वालों में राजेश कुमार, एसपी, मधेपुरा, संजय भारती, रेल एसपी, कटिहार, अंजनी कुमार, एस.डी.पी.ओ., सोनपुर, संतोष कुमार, एस.डी.पी.ओ., सदर छपरा, अजय कुमार, एएसपी, पटना, संजय कुमार पांडे, एस.डी.पी.ओ., सदर समस्तीपुर, वीरेन्द्र कुमार मेधावी, पुलिस निरीक्षक, एस.टी.एफ., पटना, बिन्नू रजक, एएसआई, सीआईडी, पटना, एमडी गुलाम मुस्तफा, एसआई, एसएसपी कार्यालय, पटना, एमडी इस्तखार खान, एसआई सीआईडी, पटना, अंगद सिंह यादव, हवलदार, डुमराँव बक्सर, राहुल कुमार, एएसआई सीआईडी, पटना, इंद्र कमल झा, एएसआई, प्रोहिबिशन यूनिट सीआईडी पटना, विजय कुमार सिंह, हवलदार, एस.टी.एफ., पटना, अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल, नालन्दा, राहुल कुमार, कांस्टेबल, सीआईडी पटना, शंभु कुमार, कांस्टेबल, मुंगेर पुलिस बल शामिल हैं।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150