समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: 19 साल के युवक की बेरहमी से हत्या के बाद एसिड से जलाया, चाकू के कई जगह निशान, हडि्डयां तक तोड़ दी

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में 4 दिनों से लापता युवक की लाश मिली है। बताया गया है कि युवक मुंबई में नौकरी करता था। रक्षाबंधन पर्व को लेकर वह अपने घर आया था। पुलिस का कहना है कि शादी-शुदा महिला से अवैध संबंध के चलते ये हत्या हुई है। महिला के परिवार ने दोनों को मिलते देख लिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के करियन गांव के शिवनगर निवासी रामशगुन सिंह के 19 वर्षीय पुत्र देवचंद्र कुमार के रूप में की गई है।

इधर, युवक के दादा का कहना है कि रविवार को उसका मौसेरा भाई उसे घर से ले गया था। गुरुवार को उसकी लाश मिली है। बॉडी पर चाकू से हमले के निशान हैं। रॉड से उसकी हडि्डयां तोड़ी गई हैं। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव के ऊपर एसिड फेंका गया है। उसका शव करेह नदी के कोठरा के पास उपलाता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

दोस्त के साथ बाइक पर निकला था :

युवक के दादा शत्रुधन मंडल ने बताया कि उनका पोता देवचंद्र मुंबई में रहता है। रक्षाबंधन पर 23 अगस्त को ही घर लौटा था। रविवार 27 अगस्त को रामबाबू सुबह करीब 10 बजे बाइक से आया और उसे अपने घर बुलाकर ले गया। जिसके बाद से पोता लापता था। रामबाबू रिश्ते में देवचंद्र का मौसेरा भाई लगता है। दोनों में दोस्ती भी थी। इसके बाद दादा ने रोसड़ा थाने को सूचना दी। हालांकि पुलिस सक्रिय नहीं हुई। बाद में मामले की जानकारी एसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

IMG 20230728 WA0094 01

इस दौरान रामबाबू भी नहीं मिल रहा था। देवचंद्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसी दौरान बुधवार शाम रामबाबू की बाइक शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र के बरियाही घाट के पास मिली। पुलिस ने शक के आधार पर शव की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में लोगों ने करेह नदी में शव को उपलाता हुआ देखा। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के हमले के निशाना थे। मृतक के दादा का आरोप है कि उसके शरीर पर पहचान छिपाने के लिए तेजाब भी डाला गया है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या रविवार को ही की गई है। शव एकदम गल गया है। शव में कीड़े तक लग गए हैं।

IMG 20230324 WA0187 01

रोसड़ा डीएसपी बोले-अवैध संबंध में हत्या :

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। युवक का अपने ही रिश्तेदार के एक परिवार में शादी-शुदा एक युवती से अवैध संबंध था। परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया था। इस मामले में रामबाबू समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक के परिवार ने आवेदन दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150