Samastipur

मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक, DRM ने कहा रेलवे प्रशासन इन सुझावों पर कार्यवाही करने हेतु रहेगा प्रयत्नशील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्थित मंडलीय सभाकक्ष ‘मंथन’ में मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आये हुए 22 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के प्रारंभ में सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात डीआरएम विनय श्रीवास्तव डीआरयूसीसी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि रेल उपयोगकर्ताओ को संरक्षित, सुरक्षित एवं विश्वसनीय यातायात सेवा उपलब्ध कराना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

सदस्यों से प्राप्त बहुमूल्य सुझाव और सलाह के द्वारा रेल प्रशासन को और उपयोगी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाने मे सहायता मिलेगी तथा आपके सुझाव रेलवे के विकास की अगली कड़ी के रुप में सार्थक सिद्ध होगी। उन्होनें हाल के महीनों में मंडल के आधारभूत संरचनाओं में हुए विकास एवं यात्री सुविधा से संबंधित पूर्ण कार्यों से सदस्यों का अवगत कराया।

सदस्यों एवं रेल अधिकारियों के परिचय के उपरान्त बैठक हेतु प्राप्त सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गयी। मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझाव मुख्यतः गाड़ियों के विस्तार, मार्ग परिवर्तन, ठहराव, पेयजल, सुरक्षा, पे एण्ड यूज एवं पार्किंग से संबंधित सुझाव थे।

मंडल रेल प्रबंधक ने माननीय सदस्यों को अवगत करवाया कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव रेलवे के लिए महत्वपूर्ण है तथा रेलवे प्रशासन उन सुझावों पर कार्यवाही करने हेतु प्रयत्नशील रहेगा। वैसे सुझाव जो मंडल स्तर पर निष्पादित किये जा सकते हैं, उनपर अतिशीघ्र कार्यवाही की जायेगी तथा जिनपर मुख्यालय व रेलवे बोर्ड स्तर पर निर्णय लिया जाना अपेक्षित है, उन सभी प्रस्तावों को अग्रसारित किया जायेगा।

बैठक के अंत में जेके सिंह, एडीआरएम वन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस बैठक में माननीय सदस्यों के अतिरिक्त एडीआरएम टू आलोक कुमार झा, सीनियर डीईएन कोर्डिएशन संजय कुमार, सिनियर डीओएम डॉ निलेश कुमार, सिनियर डीएमई कैरेज एंड वैगन शिशिर चंद्रशेखर, सीएमएस एसके मिश्रा, सीनियर डीएसटीई राहुल देव, सीनियर डीएफएम राहुल राज, सिनियर डीपीओ राजीव रंजन, डीएससी एसजेए जानी, प्रभात कुमार, सीनियर डीईई(जी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

24 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago