समस्तीपुर :- शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव शक्ति भवन में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी की सविता बहन ने कहा कि वर्तमान समय परमपिता परमात्मा जो हम सभी आत्माओं के परमपिता, परमशिक्षक, परमसतगुरु एवं परमरक्षक हैं। वो ब्रह्मा तन में अवतरित होकर सभी मनुष्य आत्माओं को मनोविकारों से, व्यसन-बुराइयों से रक्षा करने के लिए सत्य ज्ञान दे रहे हैं एवं राजयोग सिखलाकर स्वरक्षक परिवार रक्षक समाज रक्षक और विश्व रक्षक बना रहे हैं।
राखी शब्द का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए कहा- आर अर्थात् रिस्पांसिबिलिटी-जिम्मेवारी, ए अर्थात् अवेयरनेस-जागरूकता, के अर्थात् काइंडनेस-दया भाव, एच अर्थात् ह्यूमिलिटी-नम्रता, आई अर्थात इंट्रोवर्टनेस-अंतर्मुखता। इन गुणों की धारणा का संकल्प कर हम सच्चे अर्थों में राखी मना सकते हैं।
कृष्ण भाई ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान सुरक्षा के वातावरण में भाई और बहन दोनों असुरक्षित हैं। आज भाई बहनों की सुरक्षा करने में अपने को असमर्थ अनुभव कर रहे हैं। परमात्मा पिता ने हमें महामंत्र दिया है- पवित्र बनो, राजयोगी बनो। तभी हम स्वरक्षक बन विश्व को पवित्रता का सहयोग दे सकते हैं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा लिए हम सब मिलकर नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ाकर भारत के सम्मान को बढ़ायें। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को बुके देकर उनका अभिनंदन किया। सविता बहन ने सभी भाई बहनों को आत्म-स्मृति का तिलक देकर राखी बांधी और मुख मीठा कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनिका बहन, पूजा बहन, आशा बहन, एमएलसी डॉ० तरुण कुमार, राम गोपाल सुरेका, चंद्रलेखा सुरेका, डॉ० पंकज कुमार, डीके सिंह, डॉ. रामजी चौरसिया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, ओम प्रकाश भाई, राजकुमार भाई समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…