Samastipur

समस्तीपुर : अगर नाबालिग चलाएंगे वाहन तो जुर्माना भरेंगे गार्जियन, पिता खा सकते हैं जेल की हवा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सड़कों पर बेधड़क वाहनों को दौड़ाने वाले नाबालिग पर प्रशासन शिंकजा कसेगा। नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले में परिवहन मुख्यालय ने सख्ती का आदेश दिया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी ने समस्तीपुर समेत राज्य के सभी जिलों के डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई को निर्देश दिया है।

इसमें कहा है कि नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर अभिभावकों से जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही दोबारा ऐसी गलती होने पर कड़़ी कार्रवाई होगी व जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। परिवहन मुख्यालय ने नाबालिग के वाहन चलाने के मामले में विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। वहीं विशेष चेकिंग के तहत्की कार्रवाई की रिपोर्ट हर हफ्ते परिवहन मुख्यालय को भेजने का आदेश दिया है।

शहर में यातायात नियमों का सही से पालन नहीं

शहर में यातायात नियमों का पालन सही से नहीं होता है। अधिकतर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, लाइसेंस, आरसी और ट्रिपल राइडिंग करते शहर में सरेआम देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। ट्रैफिक नियम तोड़ने का सबसे ज्यादा काम नाबालिग युवक-युवतियां करते हैं। एक तो उनके पास लाइसेंस ही नहीं होता और वह बिना लाइसेंस ही स्कूटी, स्कूटर, मोटरसाइकिल यहां तक की कार तक चलाते देखे जा सकते हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं होता।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago