Samastipur

मुहर्रम जुलूस के दौरान झुलसी बच्ची की मौत के बाद बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया पिता, चाचा ने दी मुखाग्नि

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर प्रखंड के बासुदेवपुर गांव में करतब दिखाने के दौरान आग के गोला से झुलसी 7 वर्षीय निधि कुमारी का अंतिम संस्कार पिता के आने के पूर्व रविवार शाम कर दिया गया था। इससे पिता अपनी बेटी का मरा हुआ चेहरा भी नहीं देख पाये। हालांकि बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वे कोलकाता से चलने के साथ ही पहुंचने तक अंतिम संस्कार नहीं करने का आग्रह किया था। लेकिन रविवार शाम ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता की गैर मौजूदगी में बच्ची को चाचा ने मुखाग्नि दी।

विदित हो कि बच्ची का पिता सोनू कुमार राम कोलकाता में मजदूरी करता था। बच्ची की मौत की सूचना मिलने पर वह सोमवार अहले सुबह अपने घर बासुदेवपुर पहुंचा। बेटी की अंतिम संस्कार की बात सुनते ही वह दहाड़ मार कर रोने लगा। वह यह कह कर चीत्कार कर रहा था कि बेटी की मौत की खबर सुन कोलकाता से घर आने के लिए ट्रेन पकड़ लिया था।

उसने गांव के कई लोगों को कॉल कर बोला भी था कि ट्रेन में हैं। सोमवार सुबह घर आ जाएंगे। उसके आने पर ही अंतिम संस्कार होगा। लेकिन उसे यह भी नसीब नहीं हुआ कि बेटी का मरा हुआ मुंह देख पाता। गांव के लोगों की मानें तो सोनू राम की पुत्री निधि बहुत ही होनहार थी। जिससे मां नीलम देवी एवं पिता सोनू कुमार राम सहित परिवार एवं गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मृतका के परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।

ज्ञात हो कि शनिवार शाम बासुदेवपुर भुट्टा चौक के समीप ताजिया मिलान के दौरान एक युवक मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखा रहा था। उसने जैसे ही मुंह से आग का गोला निकला सामने खड़ी सोनू राम की 7 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रविवार सुबह उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

34 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

1 घंटा ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

2 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago