समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 महादलित टोला गांव निवासी सोनू कुमार राम की 7 वर्षीय पुत्री निधि की मोहर्रम में करतब दिखाने के दौरान पेट्रोल की लुक्का गिरने से मौत हो गई थी। जिसके बाद सोमवार को स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने पीड़ित के परिजनों से मिलकर बिहार सरकार के समस्तीपुर कल्याण विभाग से मिलने वाली अनुग्रह राशि की 4 लाख 12 हजार 500 सौ की राशि का चेक मृतक बच्ची की मां नीलम देवी को दिया।
बताते चले की अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत दर्ज हत्या के मामले कुल 8 लाख 25 हजार रुपए की राशि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की ओर से दी जाती है। प्रथम किस्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रूपये एवं द्वितीय किस्त के रूप में चार्जशीट न्यायालय में भेजे जाने पर फिर 4 लाख 12 हजार 500 रुपए का अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। मौके जिला कल्याण पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याणपुर अंचल अधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…