समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BIG BREAKING: समस्तीपुर में मवेशी तस्करों ने थानाध्यक्ष को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा है इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/मोहनपुर : इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो अब खाकी को ही अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

जख्मी थानाध्यक्ष का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दोनों मवेशी चोरी की घटना हो रही थी। मवेशी तस्कर की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की गोली सर और आंख के बीच लगी है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।

SP विनय तिवारी ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो…

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150