Samastipur

काठमाण्डू के बाद मलेशिया में सम्मानित हुई समस्तीपुर की बेटी डॉ. रेखा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्थानीय काशीपुर मुहल्ले के लालबाबू राम की पुत्री डॉ. रेखा कुमारी इस दफा मलेशिया में सम्मानित हुई है। बता दें की मलेशिया में आयोजित चिकित्सकों के कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए लालबाबू राम के पुत्री एवं दामाद डॉ. रेखा कुमारी एवं डॉ. शेखर कुमार को बीते दिनों मलेशिया में आयोजित इंडिया एंबेसी केसी सुषमा, साइबरजाया यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जावेदी हुसैन एवं यूनिवर्सिटी के डीन इब्राहिम उस्मान महेशकर के द्वारा संयुक्त रूप से “डॉ. हरदेव सिंह मेमोरियल अवार्ड” प्रदान किया गया।, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चिकित्सीय शिविर में देश-विदेश के कई प्रख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया था।

मलेशिया से लौटने के बाद समस्तीपुर में डॉ. रेखा ने बताया की विदेशी सरजमीं पर सम्मान पाना हमारे लिए वाकई बहुत गौरव की बात है। डॉ. रेखा ने इसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा की चिकत्सीय सेवा के साथ वह अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमेशा करते रहेंगे।

बताते चलें की बरौनी के डॉक्टर दंपत्ति अपने क्षेत्र में ही क्लीनिक चलाकर मेडिकल सेवा देने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी काफी अभिरुचि रखते हैं। कोरोना काल में भी इनलोगों ने अपने चिकित्सीय धर्म के साथ मानवीय धर्म का भी पालन किया और अपने स्तर से जरूरतमन्द लोगों की बढ़-चढ़कर सेवा की। यही कारण है की 03 अप्रैल 2021 को देश की राजधानी नई दिल्ली में ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता न्यायमन्त्री रामदास अठावले द्वारा डॉ. रेखा कुमारी को राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

इसके अलावे बीते वर्ष 10 सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमाण्डू के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भवन में भी नेपाल के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री भवानी प्रसाद खापुड़ के हाथों डॉ. रेखा कुमारी को चिकित्सीय सेवा में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। बातचीत के क्रम में डॉ शेखर कुमार कहते हैं की हमलोगों का बरौनी में एक अस्पताल है, जिसमे काफी किफ़ायती दर पर हमलोग मरीजों को स्वासथ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, इसके साथ ही हमलोग कभी भी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में पीछे नहीं हटे हैं।

कोरोना काल हो, गांव-टोला में अग्निकांड से प्रभावित लोग हों या कोई अन्य समस्या- जहां तक हमलोगों से संभव जान पड़ा, हर कदम पर हम अपने मानवीय धर्म का पालन करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। ऑल इंडिया एससीएसटी रेल एसो के पूर्व मण्डल मंत्री लालबाबू राम ने अपने संदेश में कहा है की डॉ. रेखा एवं डॉ. शेखर कुमार को मलेशिया में सम्मानित किया जाना, उनके परिवार और समाज के लिए काफी गर्व की बात है। इसके लिए उन्होने सभी को धन्यवाद दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

12 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

18 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago